भोपाल। मंगलवार देर रात बैरसिया मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। यह हादसा तब घटा जब युवक चाय पीकर कार से घर लौट रहे थे। बुधवार देर रात ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत निपानिया के पास कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाहन को काटकर युवकों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की केवल एक हेडलाइट जल रही थी। अंधेरे में दूसरी लाइट बंद होने के कारण कार चालक को सही अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर करता है।
चाय पीने निकले थे चार दोस्त, तीन को मिली मौत!
RELATED ARTICLES

