Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 सदस्य बंद घर में मृत मिले;...

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 सदस्य बंद घर में मृत मिले; CID जांच में जुटी

रंगपुर: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं। मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। चारों के शव शनिवार रात दासपाड़ा इलाके स्थित उनके बंद घर से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है।

गुरुवार से बंद थे परिवार के मोबाइल फोन

परिजनों के मुताबिक, प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने गुरुवार दोपहर परिवार से आखिरी बार बातचीत की थी। इसके बाद गुरुवार रात से परिवार के चारों सदस्यों के मोबाइल फोन बंद आने लगे।

शनिवार रात परिजन दासपाड़ा स्थित उनके घर पहुंचे। मुख्य गेट बंद था और घर के अंदर की सभी लाइटें भी बंद थीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां चारों के शव मिले।

घर में अलग-अलग जगह मिले शव

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के अधिकारी सुबीर चौधरी के अनुसार, गणपति चक्रवर्ती का शव घर की छत पर मिला। उनकी पत्नी और बेटी के शव सीढ़ियों के पास मिले, जबकि 12 वर्षीय बेटे प्रियम का शव बिस्तर के नीचे बरामद किया गया।

परिजनों का कहना है कि उन्हें परिवार की हत्या के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गणपति की भतीजी सोमा चक्रवर्ती ने बताया कि उनके चाचा का किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने दासपाड़ा इलाके में नया मकान बनवाया था और कुछ समय से वहीं रह रहा था।

पिछले साल रिटायर हुए थे गणपति

गणपति चक्रवर्ती रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे। वे पिछले साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे होम्योपैथी का काम भी कर रहे थे।

उनकी बेटी आगमी ने इसी साल अंग्रेजी विषय में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी। वहीं उनका 12 वर्षीय बेटा प्रियम पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।

पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच कर रही जांच

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी नजमुल कादेर ने बताया कि पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चारों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और न ही घटना के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन