कर्नाटक। पैन-इंडिया सिनेमा का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब इसी सूची में एक और मेगा-प्रोजेक्ट जुड़ गया है। Kantara में अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस से रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनेता ऋषभ शेट्टी अब भगवान हनुमान के अवतार में दिखाई देंगे। उनकी नई फिल्म Jai Hanuman का शुभारंभ आधिकारिक मुहूर्त पूजा के साथ हो चुका है, जिससे फिल्म की शुरुआत पर मुहर लग गई है।
अंजनाद्री बेट्टा में हुआ भव्य मुहूर्त
जानकारी अनुसार, फिल्म का मुहूर्त कर्नाटक के पवित्र स्थल अंजनाद्री बेट्टा में आयोजित किया गया। जिसे भगवान हनुमान की जन्मस्थली माना जाता है। वैदिक मंत्रोच्चार, आध्यात्मिक वातावरण और पुरोहितों की उपस्थिति में पूरी टीम ने पूजा की और इसी के साथ यह मेगा प्रोजेक्ट आधिकारिक रूप से फ्लोर पर चला गया।
सीक्वल का वादा
बता दें 2024 में रिलीज हुई Hanu-Man ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, बल्कि भारतीय दर्शकों को एक आधुनिक-शैली की पौराणिक कहानी से जोड़ने में भी बड़ी भूमिका निभाई। अब इसका सीक्वल ‘जय हनुमान’ और भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
भूषण कुमार और मैथ्री मूवी मेकर्स का प्रोडक्शन
सूत्रों के मुताबिक फिल्म को भूषण कुमार प्रस्तुत कर रहे हैं , जबकि निर्माण की जिम्मेदारी मैथ्री मूवी मेकर्स नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर संभाल रहें है। निर्देशन का जिम्मा एक बार फिर प्रशान्त वर्मा ने लिया हैं, जो पौराणिक सिनेमाई ब्रह्मांड बनाने में अपने विज़न के लिए जाने जाते हैं।
फैंस में है जबरदस्त उत्साह
इस बार हनुमान की मुख्य भूमिका राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ऋषभ शेट्टी निभा रहे हैं। उनके इस पौराणिक किरदार में उतरने को लेकर फैंस में भारी उत्सुकता है। मुहूर्त के दौरान तेजा सज्जा भी मौजूद रहे, जिन्होंने पहली फिल्म में दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी थीं।
वहीं मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म तकनीकी रूप से पहले से कहीं ज़्यादा बड़ी होगी। जिसमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के विज़ुअल इफेक्ट्स, हाई-एंड CGI और वर्चुअल प्रोडक्शन, भव्य सिनेमाई सेटअप, और पैन-इंडिया रिलीज प्लान है। इस फिल्म का लक्ष्य यह है कि कथा की आध्यात्मिकता और भव्यता को आधुनिक दर्शकों तक सबसे प्रभावशाली रूप में पहुंचाया जा सके। फिल्म को भगवान हनुमान की महिमा और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। इसमें आस्था, साहस, वीरता और दिव्यता की भावना को नए सिनेमैटिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा।


