Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsFSSAI की बड़ी कार्रवाई: Bikanervala से Kinder Joy तक कई कंपनियों को...

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: Bikanervala से Kinder Joy तक कई कंपनियों को नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, भ्रामक विज्ञापनों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन कंपनियों पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले दावे करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के आरोप लगे हैं।

परम डेयरी लिमिटेड पर फंगस वाली शिकायत

एफएसएसएआई को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली कि आईआरसीटीसी कैटरिंग में सप्लाई किए गए दही और रबड़ी में फंगस पाई गई। इसके बाद कंपनी से उत्पाद संबंधी जानकारी, स्टॉक प्रबंधन, जांच रिपोर्ट और सुधारात्मक कदमों का विवरण मांगा गया है।

बीकानेरवाला की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल

बीकानेरवाला के खिलाफ शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक कर्मचारी किचन और फूड सर्विस एरिया में भोजन करता हुआ दिखाई दिया। एफएसएसएआई ने इस मामले में जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के लिए लागू एसओपी और की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है।

भ्रामक दावों पर कई कंपनियां रडार पर

ORVILLE – Mountain Bawarchi Buransh Squash

उत्पाद के लेबल पर बुरांश पल्प का प्रतिशत नहीं बताया गया। साथ ही मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और अस्थमा से जुड़े दावों को बिना अनुमति किए जाने पर आपत्ति जताई गई।

Nexa Industries – Alkaline Nutrient Water

एफएसएसएआई के अनुसार “Alkaline Nutrient Water” कोई मानकीकृत श्रेणी नहीं है। इसके अलावा वजन घटाने, डिटॉक्स और हृदय स्वास्थ्य से जुड़े दावे नियमों के विरुद्ध पाए गए।

Raw Pressery – Alphonso Mango Fruit Drink

कंपनी ने “Naturally Occurring Sugars” का दावा किया, जबकि उत्पाद में अतिरिक्त फ्रुक्टोज भी मौजूद है। इसे उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला बताया गया।

Medizen Labs – AS-IT-IS ATOM PWR Whey XL

“100% Authentic”, “Pure & Healthy”, “Easy Digest” और “Rapid Recovery” जैसे दावों के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।

Marico – Saffola Total Heart Pro

हृदय स्वास्थ्य से जुड़े दावों और “Heart Pro” ब्रांडिंग के वैज्ञानिक आधार पर एफएसएसएआई ने सवाल उठाए हैं।

Nutraceutical – Incipro Gold Powder Vanilla

100% हाइड्रोलाइज्ड व्हे प्रोटीन, बेहतर पाचन और प्रोबायोटिक कंटेंट से जुड़े दावों की सत्यता पर जांच की जा रही है।

Korean Ginseng

ऊर्जा और प्रदर्शन बढ़ाने संबंधी दावों को भ्रामक माना गया। साथ ही लेबलिंग में भी खामियां पाई गईं।

Gaur Healthy Food – Silken Tofu

“100% Veg”, “Rich in Vitamins” और “Anti-Cancer Properties” जैसे दावों के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।

MasterChow Foods – Ramen Noodles

“100% Natural” और “Freshly Made” जैसे दावों और उत्पाद की वास्तविक जानकारी में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

Ferrero India – Kinder Joy Coated Wafer Biscuits

पैक पर “Rich in Milk Solids” का दावा किया गया, लेकिन उत्पाद की संरचना इस दावे को पर्याप्त रूप से साबित नहीं करती। इसी आधार पर कंपनी से जवाब मांगा गया है।

उपभोक्ताओं के लिए क्या संदेश?

वहीं एफएसएसएआई की यह कार्रवाई खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नियामक संस्था ने स्पष्ट किया है कि खाद्य कंपनियों को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दावे और सही लेबलिंग सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन