Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआज सामने आएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें कितने...

आज सामने आएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें कितने बजे और कहां देखें लाइव

मुबंई: क्रिकेट फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज यानी गुरुवार को 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी करेगी। खास बात यह है कि ठीक एक साल बाद 2 अक्टूबर 2027 से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है।

शेड्यूल जारी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी टीम कब और कहां मुकाबला खेलेगी। खासतौर पर टीम इंडिया के मैचों और भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख पर फैंस की नजर रहने वाली है।

भारत में रात 8:30 बजे होगा एलान

2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम रात 8:30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कार्यक्रम को Star Sports Network पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं मोबाइल और दूसरे डिजिटल डिवाइस पर इसकी Live Streaming JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

2 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच होना है। इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधी एंट्री मिली है। नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन ICC का Full Member नहीं होने के कारण उसे सीधे जगह नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का शानदार दिन: हॉकी में पाकिस्तान को 4-3 से हराया, क्रिकेट टीम भी फाइनल में

भारत समेत इन टीमों ने बनाई जगह

भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार स्थानों का फैसला क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए होगा।

वेस्टइंडीज इस बार सीधे वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है। उसे मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा।

आज शेड्यूल सामने आने के बाद टीम इंडिया के मुकाबलों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। इसके साथ ही क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार इस बात का रहेगा कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला किस तारीख और किस मैदान पर खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन