Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगॉल टेस्ट का दूसरा दिन: बारिश से पहला सेशन धुला, भारत 2...

गॉल टेस्ट का दूसरा दिन: बारिश से पहला सेशन धुला, भारत 2 विकेट पर 305 रन

गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। सुबह बारिश और मैदान गीला होने की वजह से पहला सेशन पूरी तरह धुल गया। इसके बाद दूसरे सेशन में खेल शुरू हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 305 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 138 रन और ऋषभ पंत 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट

भारत को 80.4 ओवर में तीसरा झटका लगा। ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 62 गेंदों की पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

केशरा नुवान्था की गेंद पर पंत आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर मिड-ऑफ की ओर हवा में चली गई, जहां सोनल दिनुषा ने दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा।

यह केशरा नुवान्था का टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट है। पंत के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए।

305 रन के पार पहुंचा भारत

भारत ने दूसरे दिन 77 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 305 रन पूरे किए। ऋषभ पंत ने नुवान्था की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में एक रन लेकर टीम को 300 के आंकड़े के पार पहुंचाया।

देवदत्त पडिक्कल शानदार शतक लगाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि पंत के साथ मिलकर वह भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

दूसरे और तीसरे सेशन का शेड्यूल

बारिश के कारण खेल का समय बदला गया है। दूसरे सेशन का खेल दोपहर 2:35 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 4:00 से 4:20 बजे तक टी-ब्रेक रहेगा। तीसरे सेशन में शाम 4:20 से 5:45 बजे तक खेल होने का कार्यक्रम है।

भारत की नजर अब बड़े स्कोर पर है, जबकि श्रीलंकाई टीम जल्द विकेट हासिल कर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन