Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर बने गौतम अडाणी: संपत्ति...

3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर बने गौतम अडाणी: संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ पहुंची, मुकेश अंबानी पीछे छूटे

मुंबई: फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ आंकी गई है।

सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी 

पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति 1.99 लाख करोड़ (2,070 करोड़ डॉलर) बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी रहे। हालांकि उनकी संपत्ति अब भी उनके 2022 के 14.43 लाख करोड़ रुपए (15,000 करोड़ डॉलर) के शिखर से नीचे है।

ये भी पढ़ें: महाकाल के भक्तों को बड़ी सौगात: अब हर श्रद्धालु को मिलेगा बाबा महाकाल का निःशुल्क प्रसाद

मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर खिसके

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनकी संपत्ति 1.80 लाख करोड़ रुपए घटकर 8.3 लाख करोड़ रुपए रह गई। फोर्ब्स के मुताबिक विभिन्न कारोबारों में मार्जिन पर दबाव का असर रिलायंस के शेयरों पर पड़ा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन