नई दिल्ली: इस हफ्ते दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कीमतें और नीचे जाएंगी या अब रिकवरी शुरू होगी?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस सप्ताह 24 कैरेट सोना ₹2,209 सस्ता होकर ₹1,41,159 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह इसका भाव ₹1,43,368 प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर ₹1,29,302 प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,05,869 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वहीं, चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस सप्ताह चांदी ₹4,917 सस्ती होकर ₹2,15,474 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव ₹2,20,390 प्रति किलो था।
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव 13 जुलाई को ₹1,42,289 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 17 जुलाई को इसका सबसे निचला स्तर ₹1,41,159 प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की बात करें तो 15 जुलाई को इसका उच्चतम भाव ₹2,20,391 प्रति किलो था, जबकि 17 जुलाई को कीमत गिरकर ₹2,15,474 प्रति किलो पर पहुंच गई।
अब बाजार की नजर MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर बनी हुई है। निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट होगी या फिर यहां से तेजी लौटेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर आगे की दिशा तय होगी।

