नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आज भी जारी है। घरेलू बाजार MCX से लेकर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट COMEX तक दोनों कीमती धातुओं में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
एक दिन की तेजी अगले ही दिन गिरावट में बदल रही है। खासकर सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड हो रहा है। आज COMEX पर गोल्ड रेट 4,319.60 डॉलर प्रति औंस और MCX पर सोने का भाव 1,50,992 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने-चांदी की चाल
MCX पर आज चांदी 2,34,631 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। इससे एक दिन पहले यानी 23 सितंबर 2026 को सोना 0.89% की गिरावट के साथ 1,51,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 0.08% की तेजी के साथ 2,36,085 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो COMEX पर गोल्ड रेट मामूली तेजी के बाद 4,319.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, सिल्वर रेट 0.59% की गिरावट के साथ 64.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढेँ:साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी ने की फोन पर बात, मदद का दिया भरोसा
सोने- चांदी में इतने बदलाव क्यों हो रहे?
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव के पीछे कई ग्लोबल फैक्टर काम कर रहे हैं। डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार बदलाव बना हुआ है।
इन सभी कारकों का असर कमोडिटी मार्केट पर दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि सोने- चांदी में एक दिन तेजी और अगले दिन गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर चांदी में यह उतार-चढ़ाव सोने की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रहा है।

