Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोना 11 महीने के निचले स्तर पर, ₹1.32 लाख से नीचे आया;...

सोना 11 महीने के निचले स्तर पर, ₹1.32 लाख से नीचे आया; चांदी भी ₹4,665 सस्ती हुई

दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 18 नवंबर को लगातार छठे दिन दोनों कीमती धातुओं के दाम में कमी आई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 32 हजार रुपए के स्तर पर आ गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी आज 4,665 रुपए घटकर 1 लाख 65 हजार रुपए पर पहुंच गई है।

लगातार छह दिनों से जारी इस गिरावट के बाद सोना और चांदी खरीदने वालों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।

सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले इससे पहले सोना 19 दिसंबर 2025 को 1,31,779 था, जो 22 दिसंबर 1,33,970 हुआ था। इसके बाद दाम 1,31,779 से नीचे नहीं आया।

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।

ऑल टाइम हाई से 2.15 लाख रुपए गिरी चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.15 लाख रुपए यानी करीब 125% सस्ती हो गई है।

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 44 हजार रुपए यानी करीब 32% सस्ता हो चुका है।

ये भी पढ़ें: गांधी सागर में मोहन कैबिनेट की बैठक, मंदसौर अंचल और प्रदेश के विकास पर हुआ मंथन

 सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें

  1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
  2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
  3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
  4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन