Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोना 1036 गिरकर 1.51 लाख पर आया:चांदी की कीमत 2,862 कम हुई

सोना 1036 गिरकर 1.51 लाख पर आया:चांदी की कीमत 2,862 कम हुई

नई दिल्ली:सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,036 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 2,862 रुपए कम

एक किलो चांदी की कीमत 2,862 रुपए कम होकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने चांदी करीब 9 हजार और सोना 5 हजार सस्ता हुआ है। 31 अगस्त को सोने का दाम करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी।

ये भी पढ़े:पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, 6 जगह रेलवे ट्रैक पर धरना; मोगा में पुलिस से धक्कामुक्की

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।

हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है, जिससे निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से चुन सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अभी भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का अवसर भी बन सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन