मुंबई: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 7 जुलाई को भी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने और चांदी दोनों के दाम में कमी आई है। पिछले महीने जून में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।
सोना और चांदी के ताजा भाव
IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,442 रुपये घटकर 1.44 लाख रुपये पर आ गई है। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 4,408 रुपये की गिरावट के साथ 2.29 लाख रुपये पर पहुंच गया है। जून महीने में भी सोने की कीमत में करीब 15 हजार रुपये, जबकि चांदी में लगभग 38 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
साल 2026 में कितना बदला सोना-चांदी का भाव?
बता दें साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है | 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपये था और 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद भी कीमतों में लगातार गिरावट आई और अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 32 हजार रुपये सस्ता हो चुका है।31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये था और 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 3.86 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हलाकि तब से अब तक करीब 159 दिनों में चांदी 1.57 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
सोना-चांदी की कीमतें क्यों गिर रही हैं?
अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर इन देशो के बीच युद्धविराम समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ है। भू-राजनीतिक जोखिम घटने से निवेशकों ने सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है ।
मजबूत हुआ अमेरिकी डॉलर
फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की मांग घटती है, जिससे इनके दाम नीचे आजाते है |
गोल्ड और सिल्वर ETF में बिकवाली जो बाजार में जोखिम कम होने के साथ सुरक्षित निवेश की मांग घटी है। इसका असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी पड़ा, जहां निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

