Gold-Silver Prices LIVE: बजट से पहले सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

शेयर करे

बजट 2026 से ठीक पहले कीमती धातुओं के बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में ₹26,273 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 48 घंटों में चांदी की कीमतें करीब ₹71,000 प्रति किलो तक टूट चुकी हैं। वहीं सोने के दामों में भी जोरदार गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में सोना करीब ₹9,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।

ग्लोबल मार्केट का दबाव, डॉलर मजबूत

जानकारी अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर इंडेक्स मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बढ़ा है। निवेशक सुरक्षित निवेश से मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं में गिरावट तेज हुई है। हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। तेज उछाल के बाद बाजार में करेक्शन फेज शुरू हो गया है, जिसे विशेषज्ञ स्वस्थ गिरावट मान रहे हैं।

बजट 2026 से क्या है बाजार को उम्मीद?

बाजार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बजट में सरकार सोने-चांदी से जुड़े टैक्स स्ट्रक्चर, इंपोर्ट ड्यूटी या ज्वेलरी सेक्टर को लेकर कोई बड़ा ऐलान करती है। यदि इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती होती है, तो कीमतों पर और दबाव बन सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर डॉलर की मजबूती बनी रहती है और ग्लोबल संकेत कमजोर रहे, तो आने वाले दिनों में सोना-चांदी में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्तर खरीदारी का मौका साबित हो सकता है।

निवेशकों के लिए क्या रणनीति?

  • शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स सतर्क रहें
  • लॉन्ग टर्म निवेशक चरणबद्ध तरीके से खरीदारी कर सकते हैं।
  • बजट घोषणाओं के बाद बाजार की दिशा और ज्यादा स्पष्ट होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *