Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुरु नानक जयंती पर रोशनी से जगमगाया गोल्डन टेंपल: अमृतसर में श्रद्धालुओं...

गुरु नानक जयंती पर रोशनी से जगमगाया गोल्डन टेंपल: अमृतसर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अमृतसर:श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर का गोल्डन टेंपल रोशनी से जगमगा उठा है। इस खास मौके पर पूरे गुरुद्वारा परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोल्डन टेंपल पहुंच रहे हैं। कोई अरदास कर रहा है, तो कोई पवित्र सरोवर में स्नान कर रहा है। पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

गोल्डन टेंपल आतिशबाजी से जगमगा उठा

गोल्डन टेंपल के आसपास का आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा है। अमृतसर का नजारा कुछ ऐसा था कि पूरा इलाका रोशनी से जगमगाया हुआ है, जिसके बीचोंबीच गोल्डन टेंपल चमक रहा है और उसके चारों ओर आतिशबाजी हो रही है। गुरुपर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर में मौजूद हैं।

सिख धर्म के संस्थापक हैं श्री गुरु नानक देव जी

बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिया के दिन गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने एक ओंकार, प्रेम, एकता, निस्वार्थ सेवा और समानता का संदेश समस्त विश्व को दिया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं इंसानियत को रास्ता दिखाती हैं और लोगों को दया, एकजुटता और सबकी भलाई पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा,

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं इंसानियत को रास्ता दिखाती हैं। उनका संदेश हमें दया, एकजुटता और सबकी भलाई पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करे। पोस्ट में उन्होंने वीडियो मैसेज भी भेजा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन