Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से: 7,500 पदों के लिए...

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से: 7,500 पदों के लिए 7.5 लाख आवेदन, हर पद पर 100 दावेदार

भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB ने आरक्षक जीडी सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

भर्ती के तहत 7 हजार 500 पदों पर चयन होना है

बता दें कि पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से आयोजित होनी थी, लेकिन पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। इस भर्ती के तहत 7 हजार 500 पदों पर चयन होना है, जिसके लिए करीब 7 लाख 50 हजार आवेदन मिले हैं। यानी हर पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के हैं

पुलिस विभाग में कुल 7,500 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के हैं।

इन पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 7.5 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यानी हर पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं ने आवेदन किया

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय होने के बावजूद बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पीएचडी धारक, बीई-बीटेक इंजीनियर, पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसके अलावा डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं के साथ हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल और आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।

आरक्षकों को गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी

भर्ती नियमों के अनुसार, चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुनने का विकल्प दिया गया था।

नियुक्ति के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही ट्रांसफर हो सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (GRP) में भी की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर आधार से बायोमेट्रिक सत्यापन

परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।

मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें: 6 साल बाद फिर साथ आएंगे भाजपा-अकाली दल: शाह और बादल दोपहर 1 बजे करेंगे गठबंधन का ऐलान

अंकों का नॉर्मलाइजेशन कैसे होता है

इसका मतलब है कि अगर परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होती है और किसी शिफ्ट का पेपर दूसरी शिफ्ट के मुकाबले कठिन या आसान होता है, तो अंकों में संतुलन बनाने के लिए नॉर्मलाइजेशन किया जाता है। जैसे-

  • पहली शिफ्ट का पेपर कठिन था, जिसमें अभ्यर्थियों के कम नंबर आए।
  • दूसरी शिफ्ट का पेपर आसान था, जिसमें अभ्यर्थियों के ज्यादा नंबर आए।
  • ऐसे में दोनों शिफ्ट के पेपर के स्तर को ध्यान में रखकर अंकों में बदलाव किया जाता है।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन