Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर महिलाओं सहित ग्रामीणों ने किया...

सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर महिलाओं सहित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बेगमगंज:सुल्तानगंज क्षेत्र में गांव -गांव बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणजन का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणजन ने गोरखी -सुनवाहा -केसली -सागर मार्ग पर सुबह से ही चक्काजाम कर दिया जो करीब एक घण्टे तक रहा।

सड़कों पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को दौड़ाकर पीटा

सुबह से ही शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ो ग्रामवासियों ने सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।उनके द्वारा नारों में शराब के खिलाफ गोरखी जाग गया है, शराब दुकान बंद करो,शराब नहीं शिक्षा चाहिए जैसे लगाए जा रहे थे।इतना ही नहीं प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

ये भी पढ़े:BRICS का बड़ा मंच, US मीडिया ने मोदी-शी की मुलाकात और बदलती दुनिया पर क्या लिखा?

एसडीओपी ने मांग पूरी करने का दिया आश्वासन

सूचना मिलते ही मौके पर बेगमगंज एसडीओपी सोनाली गुप्ता , सुल्तानगंज तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला एवं विक्रम सिंह पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामवासियों को समझाइश देते हुए वर्षों से चल रही लाइसेंसी शराब दुकान को गांव से हटवाने के लिए प्रशासन स्तर पर सूचना भेजकर उनकी मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया।तब कहीं जाकर ग्रामवासियों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन