धनपुरी /शहडोल: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, उसमें विभिन्न नायकों के योगदान और 1857 के महासंग्राम की अनकही कहानियां को सामने लाने वाली दो चर्चित पुस्तके बागी हिंदुस्तान 1857 और लहू बोलना भी है (दूसरा रिवाइज्ड एडिशन उर्दू) का आगामी 28 नवंबर 2026 को भव्य विमोचन सेमिनार हॉल एवाने गालिब, ग़ालिब इंस्टीट्यूट, माता सुंदरी रोड नई दिल्ली में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।
कई प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी इतिहासकार होंगे शामिल
इस साहित्यिक अनुष्ठान में देश के कई प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी इतिहासकार और सम्मानित अतिथि अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अशोक कुमार पांडे, प्रोफेसर राजकुमार जैन, सुरेश खैरनार, रघु ठाकुर, संजय सिंह, गौहर रजा, टी. गोपाल सिंह, समीर सिद्दीकी जैसी शख्सियतें उपस्थित रहेगी।
यह आयोजन इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं और देश के स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक इतिहास के जानने के इच्छुक पाठकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है आयोजकों द्वारा सभी साहित्य प्रेमियों और पाठकों से इस इस गरिमामयी समारोह में सम्मिलित होने की विनम्र अपील की गई है।
पुस्तकों के लेखक एवं संपादक सैयद शाहनवाज अहमद कादरी साहब है
इन दोनों महत्वपूर्ण पुस्तकों के लेखक एवं संपादक सैयद शाहनवाज अहमद कादरी साहब है और बागी हिंदुस्तान 1857 में सहायक संपादक के रूप में गोपाल गोयल जी ने सहयोग किया है।
बागी हिंदुस्तान 1857 यह पुस्तक 1857 की अनकही गाथा और स्वाभिमान के पहले महासंग्राम की पूरी कहानी को प्रमाणिक दस्तावेजों और गहरे शोध के साथ प्रस्तुत करती है यह कृति हमें उन ऐतिहासिक प्रसंगों से रूबरू कराती है। जो मुख्य धारा के इतिहास में दब गए थे या जिन्हें यथोचित स्थान नहीं मिल पाया था उन सब का प्रमाणिक विवरण प्रस्तुत करती है।
लहू बोलना भी है (दूसरा रिवाइज्ड एडिशन उर्दू) हिंदी इंग्लिश के बाद उर्दू में, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों के योगदान और कुर्बानियों के ऐतिहासिक दस्तावेजों पर आधारित है यह पुस्तक अपने दूसरे संशोधित संस्करण में आ रही है यह पुस्तक देश की आजादी के दिए गए बलिदानों की दास्तान बयान करती है और इतिहास के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं।

