अहमदाबाद|IPL 2026, GT vs CSK |गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 मई 2026 को खेले गए IPL 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ CSK की इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।
GT की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 4 विकेट पर 229 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई। जोस बटलर ने नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली (27 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के)।
CSK की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रनों पर सिमट गई। GT के गेंदबाज मोहम्मद सिराज (3/26), राशिद खान (3/18) और रबाडा (3/32) के शानदार प्रदर्शन से CSK को धराशायी कर दिया।
रुतुराज गायकवाड़ (CSK कप्तान) ने मैच के बाद टीम की हार पर निराशा जताई, लेकिन अगले सीजन में बेहतर वापसी का भरोसा व्यक्त किया।

