शहडोल। शहडोल नगरपालिका परिसर से बेशकीमती अवैध लड़की जब्त, वन विभाग ने की छापामार कार्रवाई की है, जहां भारी मात्रा बेशकीमती साल और सरई की लकड़ी जप्त की गई है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने छापा मारकर भारी मात्रा में बेशकीमती अवैध लकड़ी पकड़ी है। यह कार्रवाई वन वृत्त बुढ़ार के निर्देशन में बुढ़ार वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा की गई, जिससे नगर में हड़कंप मच गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिल रही थी कि धनपुरी नगर पालिका के यार्ड में बिना वैध अनुमति के साल और सरई की लकड़ी रखी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने नगर पालिका परिसर में दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में साल-सरई की लकड़ी वरामद हुई। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई पूरी लकड़ी को जप्त कर लिया। जप्त की गई लकड़ी की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
इनका कहना है
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में नगरपालिका के किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई तय है। इस घटनाके बारे में डिप्टी रेंजर कमला प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरपालिका परिसर में साल-सरई की लकड़ी पाई गई है, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिए गए हैं।
शहडोल नगरपालिका परिसर में वन अमले की छापामार कार्रवाई, बेशकीमती लकड़ी जप्त


