Tuesday, August 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहज-2027: यात्रियों को बड़ी राहत, अग्रिम राशि जमा करने की तारीख बढ़ी;...

हज-2027: यात्रियों को बड़ी राहत, अग्रिम राशि जमा करने की तारीख बढ़ी; अब 17 अगस्त तक मौका

भोपाल: हज-2027 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित यात्रियों को अग्रिम हज राशि जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राशि जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त से बढ़ाकर अब 17 अगस्त 2026 कर दी है। मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी ने चयनित यात्रियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने की अपील की है।

प्रत्येक यात्री को जमा करने होंगे ₹1,52,300

हज कमेटी ऑफ इंडिया के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से मिले पत्र के अनुसार, हज-2027 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक यात्री को ₹1,52,300 की अग्रिम हज राशि जमा करनी होगी।

ये भी पढ़े

क्षिप्रा में डूब रही बच्ची को बचाने नदी में कूदीं मोनिका, अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

यात्री यह राशि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए हज कमेटी की वेबसाइट अथवा हज सुविधा ऐप से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।

भुगतान के बाद बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करना जरूरी

ऑफलाइन माध्यम से राशि जमा करने वाले यात्रियों को भुगतान के बाद बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा। राज्य हज कमेटी ने यात्रियों से भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रसीद और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने की अपील की है।

शॉर्ट हज पैकेज वालों को भी करना होगा भुगतान

राज्य हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने शॉर्ट हज पैकेज का विकल्प चुना है, उन्हें भी 17 अगस्त की अंतिम तारीख तक निर्धारित अग्रिम राशि जमा करनी होगी। पैकेज के विकल्प के आधार पर इस समय सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है।

समय पर राशि नहीं जमा की तो रद्द हो सकती है सीट

हज कमेटी ने चयनित यात्रियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। 17 अगस्त 2026 तक अग्रिम हज राशि जमा नहीं करने पर चयनित यात्री की हज सीट बिना किसी अतिरिक्त सूचना के रद्द की जा सकती है।

राज्य हज कमेटी के अनुसार, आगे की प्रक्रिया, भुगतान की रसीद और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी किए जाएंगे। चयनित यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और हज सुविधा ऐप के माध्यम से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन