Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुणे के संगमवाड़ी रोड पर दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने...

पुणे के संगमवाड़ी रोड पर दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने युवक को बोनट पर घसीटा

पुणे। संगमवाड़ी रोड से एक बेहद डराने वाला और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में एक महिला कार चालक द्वारा एक युवक को कार के बोनट पर फंसा कर दो किलोमीटर तक घसीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 18 जनवरी की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

18 जनवरी दोपहर की बताई जा रही घटना

जानकारी के मुताबिक यह घटना 18 जनवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। जब संगमवाड़ी रोड पर एक महिला कार चला रही थी, तभी उसका एक इनोवा कार चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कल्याणीनगर की ओर से आने वाले चौराहे पर इनोवा चालक ने अपनी गाड़ी साइड में लगाकर महिला की कार को रोकने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर युवक महिला की कार के सामने खड़ा हो गया, ताकि वह आगे न जा सके।

नहीं रोकी कार

आरोप है कि महिला ने कार रोकने के बजाय आगे बढ़ा दी, जिससे युवक सीधे कार के बोनट पर फंस गया। इसके बाद महिला ने कार नहीं रोकी और उसी हालत में युवक को करीब दो किलोमीटर तक दौड़ाती रही। करीब दो किलोमीटर बाद अचानक ब्रेक लगाने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय VIP बंदोबस्त में तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन