Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, ठंडक लौटी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, ठंडक लौटी

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग इस तरह मौसम में बदलावा को लेकर पहले ही चेतावनी दे चुका था, जिसका असर आज साफ तौर पर दिखाई भी दिया।
मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित कई क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन और रात दोनों में ठंडक का एहसास बढ़ गया है। नोएडा में हुई हल्की बारिश ने भी वातावरण को ठंडा कर दिया और लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। 28 से 31 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर बारिश के आसार हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन