नरसिंहपुर। गाडरवारा थाना क्षेत्र में रात को थाने के ठीक पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने तीन पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए और दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर पंकज थारवानी ने पुष्टि की कि दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्रेटा चालक को हिरासत में लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में जब्त कर लिया।
यह हादसा थाने के चंद कदम दूर होने के कारण पुलिस की गश्त व्यवस्था और रात्रि ट्रैफिक नियंत्रण पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग उठाई है।
तेज रफ्तार क्रेटा ने रौंदी जिंदगीः थाने के पास तीन घायल


