Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, 13...

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, 13 गेंद बाकी रहते जीता मैच

हॉन्गकॉन्ग:  हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस में भारत को पाकिस्तान के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। ग्रुप-C के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 13 गेंद बाकी रहते ही टारगेट पूरा हो गया।

शशांक का तूफान बेकार

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। राहुल त्रिपाठी 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा ने 14 गेंद में 19 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हो गए। एक छोर से विकेट गिर रहे थे, तो दूसरी तरफ शशांक सिंह ने आते ही आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने सिर्फ 11 गेंद में 40 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। शशांक और नीतीश के बीच 57 रन की साझेदारी हुई।

लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी बिखर गई। कप्तान क्रुणाल पंड्या और राहुल तेवतिया दोनों खाता भी नहीं खोल सके, दोनों को अब्दुल समद ने लगातार गेंदों पर आउट किया। टी नटराजन ने 6 गेंद में नाबाद 12 रन बनाकर स्कोर 88 तक पहुंचाया।

अफरीदी-नफे ने 3 ओवर में ही मैच खत्म किया

89 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ही मारना शुरू कर दिया। ख्वाजा नफे और अब्बास अफरीदी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 2.1 ओवर में 59 रन जोड़ दिए। अब्बास अफरीदी ने 8 गेंद में 35 रन की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

नफे ने भी 12 गेंद में 41 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के थे। उन्हें राहुल तेवतिया ने आउट किया। अंत में अब्दुल समद (3 गेंद में नाबाद 7) और इरफान खान (1 गेंद में नाबाद 6) ने जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000-2000 रुपये

भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई

भारतीय गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही।

  • क्रुणाल पंड्या ने 1 ओवर में 31 रन लुटा दिए।
  • टी नटराजन ने 1 ओवर में 28 रन दिए।
  • शशांक सिंह ने 1 विकेट लिया पर 14 रन दिए।

पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही 91 रन बनाकर दिखा दिया कि सिक्सेस क्रिकेट में वो कितने खतरनाक हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन