रीवा:जन्माष्टमी के दिन रीवा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 16 साल की बेटी की घर में रखे मुसर से निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की और उसके बाद अपने चचेरे भाई को फोन कर वारदात की जानकारी दी। डबल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी मौके पर ही मौजूद था, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह जानने में लगी हुई है।
मां बेटी की हत्या से परिवार में मातम पसरा
पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटनाक्रम और आरोपी की मानसिक स्थिति समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।फिलहाल इस डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक ही घर में मां और बेटी की हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है। अब पुलिस की जांच में ही साफ होगा कि आखिर इस खूनी वारदात के पीछे की पूरी वजह क्या थी।

