Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबॉक्स ऑफिस पर हॉरर क्लैश: ‘भूत बंगला’ बनाम ‘द मम्मी’

बॉक्स ऑफिस पर हॉरर क्लैश: ‘भूत बंगला’ बनाम ‘द मम्मी’

मुंबई। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ ‘भूत बंगला’ है, जिसने अपनी हॉरर-कॉमेडी स्टाइल से दर्शकों को एंटरटेन किया, वहीं दूसरी ओर हाई-बजट हॉलीवुड फिल्म ‘द मम्मी’ने ग्लोबल लेवल पर धूम मचा दी है।

द मम्मीका ग्लोबल धमाका

रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर Lee Cronin की ‘द मम्मी’ करीब 200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है और रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ बना चुकी है। जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 250–350 करोड़ रुपये है। फिल्म को कई देशों में ओपनिंग वीकेंड पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और डार्क हॉरर टोन की जमकर तारीफ हो रही है।

भारत में कैसी रही कमाई?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी है:

  • Day 1: ₹2 करोड़
  • Day 2: ₹3 करोड़
  • Day 3: ₹4 करोड़
  • Day 4: ₹2 करोड़
  • Day 5: ₹2.25 करोड़
  • Day 6: ₹2 करोड़

कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में लगभग ₹15.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

भूत बंगलाअभी भी मजबूत

वहीं भूत बंगला ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹137 करोड़ से अधिक है। वहीं हॉरर और कॉमेडी का मिक्स दर्शकों को खूब पसंद आया है। फैमिली ऑडियंस में भी फिल्म की अच्छी पकड़ देखने को मिली है।

किसका पलड़ा भारी?

दोनों फिल्मों की शैली अलग है, लेकिन मुकाबला दिलचस्प है:

  • ‘द मम्मी’ → हाई बजट, डार्क हॉरर, ग्लोबल अपील
  • ‘भूत बंगला’ → देसी टच, हॉरर-कॉमेडी, मास ऑडियंस कनेक्ट

यही वजह है कि दोनों फिल्में अपने-अपने दर्शक वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन