कई जिलों से पकड़ाई एक सप्ताह में 83 लाख की अवैद्ध शराब, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई शराब माफियाओं पर कार्यवाही

शेयर करे

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को रोकने सतत कार्रवाही की जा रही हैं। प्रदेश सरकार का इस मामले में “जीरो टॉलरेंस“ की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम मेंपिछले 7 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 83 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब व वाहन जब्त किए हैं।
आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यवाही प्रदेश के कई जिलों में हुई जिसमें लगभग 83 लाख रुपए की अवैद्ध शराब जब्त की गई। सर्वाधिक कीमत की शराब आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही में अंग्रेजी और देशी दोनों तरह की शराब जब्त हुई है।
झाबुआ : “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा।जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
मुरैनाः जिले के बामोर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जब्त की। इस कार्यवाही में कुल 9 लाख 60 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
अशोकनगरः पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त कर 8 लाख 75 हजार रुपये का सामग्री जब्त की है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्यवाही में 8 हजार 250 रुपये की शराब जब्त किया है।
इंदौर (ग्रामीण)ः देपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6 लाख 44 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
ग्वालियरः पुरानी छावनी पुलिस ने कार में परिवहन की जा रही1 लाख रूपए की 19 पेटी अवैध शराब कार सहित जब्त की है।
कटनीः चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 35 हजार रुपये की शराब और इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।
दतियाः कोतवाली और पंडोखर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाहियों में क्रमशः 55 हजार रुपये और 32 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है।
जबलपुरः जबलपुर पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब एवं वाहन सहित लगभग 1 लाख 2 हजार रूपए की सामग्री जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *