Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियो"इल्म की ताब से रोशन करें जहां"जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी का टैलेंट...

“इल्म की ताब से रोशन करें जहां”
जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी का टैलेंट अवार्ड संपन्न, 152 मेधावी और कामयाब शख्सियतों का सम्मान

बड़वानी।
जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से रविवार को शहर के शुभम पैलेस गार्डन में भव्य टैलेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मेधावी छात्रों, कामयाब शख्सियतों और शिक्षकों सहित कुल 152 लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर ज़ोर देते हुए ‘इल्म की ताब से रोशन करें जहां’ का संदेश दिया गया।

सम्मानित होने वाले:

मेधावी बच्चे: 100
विभिन्न क्षेत्र की कामयाब शख्सियतें: 25
शिक्षक: 27

कार्यक्रम का प्रारंभ हाफिज नावेद द्वारा तिलावत कलाम पाक से किया गया, जिसके बाद आरिफ शेख ‘इकरा’ और आयत खान ने नात शरीफ पेश की। आयशा खान ने सर सैयद अहमद खां के जीवन पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर दिया ज़ोर:

कार्यक्रम की शुरुआत में तंजीम इकरा के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार मंसूरी ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद वक्ताओं ने शिक्षा और नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया:

कोषाध्यक्ष अफजल खान मंसूरी: उन्होंने कहा कि इल्म (ज्ञान) से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती।
हाजी अब्दुल रहीम तिगाले: उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की तालीम पर बात की और कहा कि ‘अवाम की सभी बेटियाँ मेरी बेटी हैं’, जिनके बेहतर मुस्तकबिल के लिए कमेटी प्रयासरत है।
हाजी सादिक शेख साहब: उन्होंने इल्म के साथ अख़लाक (नैतिकता) के महत्व पर ज़ोर दिया और कहा कि ‘बाअदब बा नसीब, बे अदब बदनसीब’ होता है।
मुन्ना इब्राहिम तेली (भुसावल): उन्होंने कहा कि “इल्म की ताब से रोशन करें जहां, तीनों जहां की कामयाबी तालीम से है।” उन्होंने समझाया कि कामयाबी का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व बनाना है जो अच्छी तालीम से ही संभव है।
मुख्य अतिथि मुजीब कुरैशी: उन्होंने अपने शानदार उद्बोधन में कौम की बेहतरी के लिए एजुकेशन की महती जरूरत को रखा।
जिला सदर इदरीश खान: उन्होंने तंजीम इकरा और जिले की शैक्षिक जरूरतों पर अपनी बात रखी।

मंच से हुई तत्काल मदद:

कार्यक्रम के दौरान मंच से एक जरूरतमंद बच्ची की पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपए की आवश्यक राशि की गुहार लगाई गई। उपस्थित मेंबरों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही राशि इकट्ठा की और बच्ची को प्रदान की।

कार्यक्रम में डॉ. अ.रशीद पटेल, मोहिब हनफी, सैयद हिफाजत अली (कसरावद), अमीन भुट्टो, सैय्यद जुनेद अली हिन्दुस्तानी (सेंधवा), अमीन शाह (धरमपुरी), यूनुस खान (पानसेमल), मुस्तकीम खान साहब (सिलावद), सद्दाम जिंद्रान, मुजक्किर खान (अंजड़), कासिम खान (सिंघाना), हारून रशीद (डही), आदील तिगाले, आबिद आइलमिल, शोएब शेख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

सम्मानित बच्चों, शख्सियतों और शिक्षकों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल माजिद शेख ने किया और आभार प्रदर्शन हाजी फजलुर्रहमान शेख ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन