मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। उनकी बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। सगाई के करीब ढाई महीने बाद इम्तियाज ने बेटी और होने वाले दामाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
इम्तियाज ने मांगा बेटी के लिए आशीर्वाद
इम्तियाज अली ने 22 सितंबर को अपनी Instagram Story पर इदा और कृष की सगाई की तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इदा ने इस खास मौके पर बेबी पिंक साड़ी पहनी थी, जबकि कृष ब्लैक शेरवानी में दिखाई दिए।

तस्वीर शेयर करते हुए इम्तियाज ने दोनों के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
नॉर्वे में कृष ने किया था प्रपोज
इदा और कृष की लव स्टोरी का एक खूबसूरत पल जुलाई में सामने आया था। 12 जुलाई को इदा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रपोजल का वीडियो शेयर किया था।

इसमें कृष नॉर्वे की बर्फीली वादियों के बीच घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दिए थे। इसके बाद परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।
पहले इम्तियाज से मिलने पहुंचे थे कृष
इम्तियाज अली पहले भी बेटी के रिश्ते को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इदा को प्रपोज करने से पहले कृष उनसे मिलने आए थे। कृष ने पहले उनसे बात की और फिर इदा को शादी के लिए प्रपोज किया। उनका यह अंदाज इम्तियाज को काफी पसंद आया था।

बेटी की शादी को लेकर इम्तियाज एक पिता के तौर पर भावुक भी हैं। उन्होंने इस बदलाव को खुशी के साथ बेटी की विदाई से जुड़ी भावनाओं वाला पल बताया था।
यह भी पढ़ें: धामी सरकार का बड़ा फैसला, सड़क-बाढ़ सुरक्षा समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी
पिता की तरह फिल्ममेकिंग में इदा की दिलचस्पी
इदा भी अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग की दुनिया में करियर बना रही हैं। उन्होंने कम उम्र में ही ‘Lift’ नाम की शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में फिल्म और मीडिया की पढ़ाई की।
वहीं कृष अग्रवाल फाइनेंस सेक्टर से जुड़े हैं और Quantitative Research के क्षेत्र में काम करते हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब अपने रिश्ते के अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं।

