भिलाई में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री हनुमंत कथा में लगाया दिव्य दरबार, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री हुए शामिल

शेयर करे

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन आज दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दिव्य दरबार आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से परिपूर्ण नजर आया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

वही दूसरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इसके पश्चात सेक्टर-1 स्थित पंत स्टेडियम पहुँचे। जहाँ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 48 टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें महिला वर्ग की 17 और पुरुष वर्ग की 31 टीमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि- छत्तीसगढ़ की जनता के लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से पाँच दिनों तक दिव्य श्री हनुमंत कथा का रसपान करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ की भूमि पर बिताया था और यह माता शबरी की तपोभूमि भी रही है।

डॉ रमन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष ने कहा

डॉ रमन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि- अब तक 38 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या के दर्शन कराए जा चुके हैं। शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को पुनः प्रारंभ किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि- अब तक 5 हजार बुजुर्ग इसका लाभ उठा चुके हैं।