रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में प्रेम विवाह को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। सोमवार रात रेलवे क्षेत्र के पुराने माल गोदाम रोड पर अज्ञात हमलावर ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक की पहचान सुनील प्रजापत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में इस हमले के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ा पारिवारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रेम विवाह के बाद से चल रहा था तनाव
जानकारी के मुताबिक सुनील प्रजापत ने कुछ टाइम पहले निधि नाम की युवती से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि इस शादी से युवती की फैमिली के कुछ मेंबर्स नाराज थे। शादी के बाद से ही दोनों फैमिली के बीच टेंशन बनी हुई थी।
अब युवक पर गोली चलने के बाद ये विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। सुनील की पत्नी निधि ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निधि का कहना है कि उसके पिता इस शादी से खुश नहीं थे और इसी नाराजगी की वजह से उसके पति पर अटैक करवाया गया।
हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों को कन्फर्म नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही क्लियर होगा कि फायरिंग के पीछे फैमिली विवाद था या कोई और वजह।
पत्नी ने पिता पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
पति पर अटैक के बाद निधि ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। उसका आरोप है कि लव मैरिज की वजह से उसकी फैमिली में नाराजगी थी और इसी कारण सुनील को टारगेट किया गया। इस घटना के बाद घायल युवक की फैमिली भी परेशान है। हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट चल रहा है और फिलहाल उसकी कंडीशन स्टेबल बताई जा रही है।
रेलवे एरिया में अचानक हुई फायरिंग से लोकल लोगों में भी डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े करती हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रम्प का दावा- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा, फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर मैक्रों को घेरा
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक की पत्नी और फैमिली की तरफ से लगाए गए आरोपों की भी जांच हो रही है।
पुलिस पता लगाने में लगी है कि गोली किसने चलाई और अटैक की साजिश में कौन-कौन शामिल था। साथ ही लव मैरिज से जुड़े पुराने विवाद की भी डिटेल जुटाई जा रही है। फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी कन्फर्म नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बेस पर आगे एक्शन लिया जाएगा।
रतलाम की इस घटना ने एक बार फिर लव मैरिज को लेकर फैमिली के बीच बढ़ते विवाद और उससे होने वाली हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, जिससे गोलीकांड की असली वजह सामने आ सके।

