Saturday, October 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsम.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 40 घंटे के मध्यस्थता...

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा नरहोना प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारियों को मध्यस्थता की प्रक्रिया, तकनीक एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम है मध्यस्थता

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर छठे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोपाल मनोज कुमार सिंह ने मध्यस्थता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवादों के समाधान में मध्यस्थता एक प्रभावी एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर उनके विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान तलाशा जा सकता है।

व्यावहारिक अभ्यास और केस स्टडी पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के एसीजेएम/सचिव श्री सुनीत अग्रवाल ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं इसके व्यावहारिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यस्थता विवादों के वैकल्पिक एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अधिकारियों को पक्षकारों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने, प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता की विभिन्न तकनीकों का प्रभावी उपयोग करने में सहायता मिलेगी।

वरिष्ठ प्रशिक्षक सुमन शर्मा एवं संदीप सक्सेना द्वारा मध्यस्थता की व्यवहारिक प्रक्रिया, प्रभावी संवाद, पक्षकारों की आवश्यकताओं को समझने तथा विवादों के समाधान की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास एवं केस स्टडी के माध्यम से मध्यस्थता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।

डॉ. अनुपमा रावत, कोर्स डायरेक्टर एवं प्रोफेसर, पब्लिक पॉलिसी, नरहोना प्रशासनिक अकादमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अकादमी की ओर से आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नरहोना प्रशासनिक अकादमी, समस्त अतिथियों एवं वरिष्ठ प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन