अमेरिका । आए दिन बदल रही भू-राजनीति में बुधवार देर रात को एक नया मोड़ आ गया। वेनेजुएला जा रहे कच्चेतेल को ढोने वाला रूसी मालवाक जहाज पर यूएस ने सैन्यबल के बूते कब्जा कर लिया। इसके बाद रूस और अमेरिका के बीच तकरार बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब हो कि वेनेजुएला पर अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई के बाद से ही रूस, चीन और कोलंबिया जैसे देशों ने विरोध जताया था। अब रूस के खिलाफ अमेरिका यह कदम विश्व राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाला है।
अमेरिका ने वेनेजुएला की सीमाओं में रूसी तेल टैंकर को अटलांटिक में बीते दिन जब्त कर लिया। जिसके बाद रूस ने इसकी आलोचना की है की है। जबकि अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन और वेनेजुएला तेल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के तहत की गई। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल लेकर चीन जा रहे एक टैंकर को भी जब्त किया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह कदम वेनेजुएला के तेल निर्यात पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने का हिस्सा बताया है। यह रूसी जहाज तेल खरीद के लिए वेनेजुएला जा रहा था। इसके अलावा चीन का एक जहाज भी जब्त किया गया है।
इस घटना के बाद से वैश्विक हालात संवेदनशील हो गए है, क्योंकि रूस का एक सैन्य जहाज और पनडुब्बी भी उसी इलाके में मौजूद थे। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी तरह की सैन्य भिड़ंत नहीं हुई। इस घटना पर रूस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, हालांकि रूसी सरकारी मीडिया ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें एक हेलीकॉप्टर जहाज के पास उड़ता दिख रहा है।
अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि आखिरकार यह जहाज आइसलैंड के पास उत्तरी अटलांटिक महासागर में पकड़ा गया। यह आइसलैंड और ब्रिटेन के बीच अटलांटिक सी में आगे बढ़ रहा था। जिसे अमेरिकी कोस्ट गार्ड और सेना ने मिलकर कब्जे में लिया है। अमेरिकी सेना की यूरोपियन कमांड ने इसकी सूचाना सोशल मीडिया दी जिसमें कहा कि यह जहाज अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था, इसलिए इसे जब्त किया गया।
कठोरता से होगा प्रतिबंधों का पालन
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि वेनेजुएला के अवैध और प्रतिबंधित तेल के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पूरी दुनिया में जारी रहेगी। उनका साफ कहना था कि ऐसे जहाज चाहे कहीं भी हों, अमेरिका कार्रवाई करेगा। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।
तेल खेल में बढ़ती तकरार, अमेरिका की दादागिरी आई सामने वेनेजुएला जा रहे रूसी मालवाहक जहाज पर किया कब्जा


