Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIND vs ENG Semi-Final 2026: तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराव, इतिहास दोहराएगा...

IND vs ENG Semi-Final 2026: तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराव, इतिहास दोहराएगा या बनेगा नया चैप्टर?

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर है और दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैंस के लिए हाई-वोल्टेज टक्कर लेकर आ रहा है। 5 मार्च की शाम 7 बजे, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह सिर्फ एक सेमीफाइनल नहीं, बल्कि लगातार तीसरी बार दोनों टीमों के बीच नॉकआउट क्लैश है, जिसने इस मुकाबले को और भी स्पेशल बना दिया है।

टीम इंडिया की दमदार एंट्री

बता दें भारत ने सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म किया। यह छठा मौका है जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है, और लगातार तीसरी बार वह अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही है। टीम का कॉन्फिडेंस हाई है और मोमेंटम भी उसके साथ दिख रहा है।

सेमीफाइनल की पुरानी राइवलरी

अगर पिछले दो टूर्नामेंट्स पर नजर डालें तो यह मुकाबला एक तरह से ‘रिवेंज साइकिल’ बन चुका है।

2022, एडिलेड:
भारत ने 168 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने 10 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई और बाद में ट्रॉफी भी उठाई।

2024, जॉर्जटाउन:
भारत ने 171 रन का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 103 रन पर ऑलआउट कर 68 रन से जीत दर्ज की। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों मौकों पर जो टीम सेमीफाइनल जीती, वही आगे चलकर चैंपियन बनी। ऐसे में 2026 का यह मुकाबला सिर्फ फाइनल का टिकट ही नहीं, बल्कि ट्रॉफी की ओर मजबूत दावेदारी भी तय कर सकता है।

क्या कहता है मौजूदा समीकरण?

दोनों टीमों के पास पावर-हिटर्स, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट और मैच-विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। वानखेड़े की पिच पारंपरिक रूप से हाई-स्कोरिंग मानी जाती है, जिससे मुकाबला रन-फेस्ट में बदल सकता है। टॉस और डेथ ओवर की रणनीति इस बार गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

अब सबकी नजरें 5 मार्च पर टिकी हैं- क्या इंग्लैंड फिर से भारत का रास्ता रोकेगा, या टीम इंडिया इतिहास की इस राइवलरी में बढ़त बनाकर एक और खिताब की ओर कदम बढ़ाएगी? क्रिकेट प्रेमियों को एक और ब्लॉकबस्टर नॉकआउट देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन