हरारे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच पर शुरुआती मदद मिलने की उम्मीद जताते हुए पहले गेंदबाजी चुनी।
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है, जबकि तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। डेब्यू कैप मिलने पर बीसीसीआई ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
युवा खिलाड़ियों पर नजर
इस मैच में टीम इंडिया की नजर नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी। वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है, वहीं अशोक शर्मा अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

