Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वतंत्रता दिवस : अपने गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे मंत्री...

स्वतंत्रता दिवस : अपने गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे मंत्री करण सिंह वर्मा-इंदर सिंह परमार

भोपाल: मध्यप्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सरकार ने सात जिलों के मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नए आदेश के बाद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने-अपने गृह जिलों में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे। करण सिंह वर्मा का गृह जिला सीहोर है, जबकि इंदर सिंह परमार शाजापुर के रहने वाले हैं।

पहले जारी सूची में करण सिंह वर्मा को सीहोर और इंदर सिंह परमार को शाजापुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था। संशोधित आदेश में दोनों मंत्रियों की ड्यूटी दूसरे जिलों में लगा दी गई है।

करण सिंह वर्मा जाएंगे हरदा

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को पहले सीहोर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें हरदा भेजा गया है। सीहोर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर होंगी।

ये भी पढ़े

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को रफ्तार, जगदीश अग्रवाल बने मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष

इंदर सिंह परमार को मिली पन्ना की जिम्मेदारी

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पहले उनके गृह जिले शाजापुर में मुख्य अतिथि बनाया गया था। नए आदेश के अनुसार अब वह पन्ना में ध्वजारोहण करेंगे। शाजापुर में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विश्वास सारंग और कृष्णा गौर की भी बदली ड्यूटी

मंत्री विश्वास सारंग को पहले खरगोन में मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन अब वह नर्मदापुरम में ध्वजारोहण करेंगे। खरगोन में कलेक्टर मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह कृष्णा गौर को पहले टीकमगढ़ भेजा गया था, लेकिन संशोधित सूची में उन्हें सीहोर की जिम्मेदारी दी गई है। टीकमगढ़ में अब कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

सात जिलों में बदले मुख्य अतिथि

सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले 55 जिला मुख्यालयों पर 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की थी। अब संशोधित आदेश में सात जिलों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें चार मंत्रियों के जिले बदले गए हैं, जबकि तीन जिलों में मंत्रियों की जगह कलेक्टर मुख्य अतिथि बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन