रोहित शर्मा बन सकते हैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 20 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
रायुपर। पहले एक दिवसी मैच में मिली भारत को संर्घषपूर्ण मुकाबले में जीत के बाद दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में आमना-सामना होगा। दोनों ही टीमें जीत की तलाश में रहेंगी। जहां भारत के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से बढ़त पहला मैच जीतने के चलते रहेगी। वहीं अफ्रीकी टीम के लिए फिरकी गेंदबाजों की काट खोजना होगी। इधर 20 हजार रन बनाने के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 50 से भी कम रनों की आवश्यकता है। 49 रन बनाते ही रोहित भारत के तीसरे सचिन, विराट कोहली और राहुल द्रविण के बाद चौथे ऐसे बल्लेबाज होंगे जो यह मुकाब हांसिल करेंगे।
टीम इंडिया ने रांची में पहला वनडे मैच जीता और अब वो दूसरा एकदिवसीय मुकाबले को भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजर होने वाली है। साउथ अफ्रीका हार के बाद अपनी टीम में बदलाव कर सकती है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में दूसरा वनडे मैच होने वाला है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से ये मुकाबला लाइव प्रसारित होगा। भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची में हुए पहले वनडे मैच में 17 रन से हराया। अब टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरा मैच जीतकर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज अपने नाम करना होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजर टिकी रहेंगी। मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां उपलब्ध है।
गेंदबाजों को मिलेगी मदद
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे की पिच पर सभी की नजर है। रांची में जहां बल्लेबाजों को पूरी तरह से मदद मिली थी, वहीं रायपुर में चीजें अलग होंगी। ये पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहती है। सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं बल्कि स्पिनर्स भी यहां कमाल करते हैं। ऐसे में शायद मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिले।
बल्लेबाजी करना आसान नहीं
पिच धीमी होने के कारण दोहरा उछाल रहता है, वहीं फिरकी गेंदबाजों के लिए यह मदद करती है। साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए पिच से दोहरा उछाल मिलता है इस कारण बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरा एकदिवसीय मैच कम स्कोर का होगा।
रायपुर में इंडिया और अफ्रीकी टीम दूसरे वनडे में होंगी आमने सामने


