नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली का सियासी पारा हाई है। INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली इस वक्त रामलीला मैदान में चल रही है। मंच से राहुल गांधी ने सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चेतावनी दे दी है। राहुल ने कहा – पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा, फिर मोदी-शाह पर कानूनी कार्रवाई होगी और देश को न्याय मिलेगा।

रैली में राहुल ने क्या-क्या कहा
राहुल ने मंच से 5 बड़े आरोप लगाए उन्होंने कहा SIR के नाम पर 13.3 करोड़ वोट काटे गए हैं, यानी हर 7 में से 1 भारतीय का वोट। गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है।

वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही है और यह चुनाव आयोग की मिलीभगत से देशद्रोह है। उन्होंने CEC पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने और EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
राहुल गांधी ने किन मुद्दों पर बोला?
1. CEC को जेल भेजने की चेतावनी: राहुल गांधी ने मंच से कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला है।
2. 13.3 करोड़ वोट काटने का आरोप: राहुल ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर देशभर में 13.3 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए हैं। यह करीब 15% वोटर हैं, यानी हर 7 में से 1 भारतीय का वोट। गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे हैं ताकि चुनिंदा अरबपतियों का नया हिंदुस्तान बनाया जा सके।
3. वोट चोरी टॉप लेवल से: राहुल ने कहा ‘वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही है। हम लंबे समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, अब पूरा देश समझ रहा है।’
4. EVM हटाओ, बैलेट लाओ: रैली में EVM को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी जोर-शोर से उठी।
5. संविधान बचाने की लड़ाई: राहुल ने कहा यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं, यह देश की आत्मा की लड़ाई है। “पुलिस और लाठियों से मत डरो, BJP में हिम्मत नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है।”
राहुल ने कनॉट प्लेस से ‘चलो दिल्ली’ मार्च की अगुवाई की। मल्लिकार्जुन खरगे के घर से सभी 19 दलों के नेता खुली बसों में रामलीला मैदान पहुंचे। उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 4000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 14 सिक्योरिटी जोन, 200 से ज्यादा CCTV, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एसआईआर के खिलाफ आज विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से ज्यादा दल
रैली में राहुल समेत विपक्ष की हुंकार
आज दोपहर 12 बजे इंडिया गठबंधन ने कनॉट प्लेस से ‘चलो दिल्ली’ मार्च शुरू किया। मल्लिकार्जुन खरगे के घर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत 19 दलों के नेता खुली बसों में रामलीला मैदान पहुंचे। मैदान में हजारों कार्यकर्ता, छात्र संगठन और सामाजिक संगठनों के लोग जुटे हैं। “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लग रहे हैं।
उन्होंने कहा SIR के नाम पर 13.3 करोड़ वोट काटे गए हैं, गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है, वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही है और यह देशद्रोह है। उन्होंने CEC पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने और EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, 4000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं, मैदान को 14 जोन में बांटा गया है, हर जोन में एक ACP, 200 से ज्यादा CCTV, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी और कंट्रोल रूम बनाया गया है।

