Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत ने SCO के कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता, 20...

भारत ने SCO के कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता, 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में जुटेंगे सदस्य देशों के प्रतिनिधि

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया है। नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक पहले ‘सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें SCO के सभी 10 सदस्य देशों को निमंत्रण भेजा गया है। पाकिस्तान भी इस संगठन का सदस्य है, इसलिए उसे भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पाकिस्तान के संस्कृति मंत्री को भेजा गया निमंत्रण

जानकारी के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और एक-दूसरे की सभ्यता, इतिहास और परंपराओं को समझने के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह निमंत्रण SCO की बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों से कोई सीधा संबंध नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार ऐसा निमंत्रण

भारत की ओर से पाकिस्तान को यह निमंत्रण ऐसे समय भेजा गया है, जब दोनों देशों के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तनाव बना हुआ है। मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

ऑपरेशन सिंदूर के लगभग 18 महीने बाद पाकिस्तान को भारत में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है।

SCO के सभी 10 देशों को किया गया आमंत्रित

शंघाई सहयोग संगठन में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

भारत वर्ष 2017 में इस संगठन का पूर्ण सदस्य बना था। SCO के माध्यम से सदस्य देश क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, आतंकवाद और सांस्कृतिक संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: देवास अवैध शराबकांड में 10 से ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन पर उठे सवाल, 10 आरोपी गिरफ्तार

आतंकवाद पर भारत का रुख पहले की तरह सख्त

पाकिस्तान को निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अपने रुख में किसी बदलाव का संकेत नहीं दिया है।

20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान के दुशान्बे में आयोजित SCO की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन