Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsओस्लो में इंडिया-नॉर्डिक डिप्लोमेसी का पावर शो, PM मोदी ने ग्रीन एनर्जी...

ओस्लो में इंडिया-नॉर्डिक डिप्लोमेसी का पावर शो, PM मोदी ने ग्रीन एनर्जी से स्पेस टेक तक बनाई नई ग्लोबल स्ट्रैटेजी

ओस्लो। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट से पहले डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से हाई-लेवल द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन मुलाकातों में ग्रीन एनर्जी, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, स्पेस सेक्टर, ब्लू इकॉनमी, डिजिटल इनोवेशन और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे रणनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। भारत और नॉर्डिक देशों के बीच यह समिट केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी और टिकाऊ विकास पर आधारित नई वैश्विक साझेदारी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

नॉर्डिक देशों के साथ भारत की नई ग्लोबल पार्टनरशिप

सूत्रों के मुताबिक, समिट में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के शीर्ष नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडोटिर से अलग-अलग बैठक कर रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया। इन बैठकों में क्लीन एनर्जी कॉरिडोर, आर्कटिक रिसर्च, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक इनोवेशन पर साझा रोडमैप तैयार करने को लेकर सहमति बनी।

पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में आइसलैंड की PM क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडोटिर से मुलाकात की।

       पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में आइसलैंड की PM क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडोटिर से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो से मुलाकात की।

                 पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में डेनमार्क की कार्यवाहक PM मेटे फ्रेडिक्सन से मुलाकात की।
             पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में डेनमार्क की कार्यवाहक PM मेटे फ्रेडिक्सन से मुलाकात की।

ग्रीन एनर्जी और ब्लू इकॉनमी पर बड़ा फोकस

बता दें इस बार इंडिया-नॉर्डिक समिट में सबसे ज्यादा फोकस ग्रीन ट्रांजिशन मॉडल पर रहा। भारत और नॉर्डिक देश ग्रीन हाइड्रोजन, ऑफशोर विंड एनर्जी, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और ग्रीन शिपिंग सेक्टर में बड़े स्तर पर साझेदारी बढ़ाने की तैयारी में हैं। नॉर्डिक देशों को दुनिया में क्लीन टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट मॉडल का लीडर माना जाता है, जबकि भारत तेजी से दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्पेस सेक्टर में भी बढ़ेगी साझेदारी

वहीं इस समिट में स्पेस टेक्नोलॉजी भी अहम एजेंडा रही। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और नॉर्वे की स्पेस एजेंसियों के बीच सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, आर्कटिक रिसर्च और स्पेस डेटा शेयरिंग को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

दुनिया को युद्ध नहीं, संवाद चाहिए- PM मोदी

बता दें ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि संवाद, कूटनीति और सहयोग से निकलेगा। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति, वैश्विक स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का समर्थन करता रहेगा। साथ ही पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में नई विश्व व्यवस्था के लिए मजबूत सहयोग जरूरी है।

नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

नॉर्वे के राजा ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व में योगदान के लिए दिया गया।

नॉर्वे के राजा ने पीएम मोदी को अपने यहां का सर्वोच्च सम्मान दिया।

                                नॉर्वे के राजा ने पीएम मोदी को अपने यहां का सर्वोच्च सम्मान दिया।

बिजनेस समिट में निवेश और टेक्नोलॉजी पर बड़ा फोकस

पीएम मोदी ने India-Norway Business and Research Summit में हिस्सा लेते हुए नॉर्वे की बड़ी कंपनियों और रिसर्च संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात की। बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन, रोबोटिक्स, हेल्थ टेक, AI, साइबर सिक्योरिटी, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक व्यापार दोगुना करने और भारत में बड़े निवेश के जरिए लाखों रोजगार अवसर तैयार करने के लक्ष्य पर भी सहमति जताई।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन