इंदौर: होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 का महामुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और शहर में टीम इंडिया के रंग नजर आने लगे हैं।
मैच से पहले क्रिकेट का खुमार छाने लगा
मैच से पहले ही होलकर स्टेडियम के आसपास क्रिकेट का खुमार छाने लगा है। स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं, जहां फैंस अपनी पसंद की चीजें खरीदते नजर आ रहे हैं। हर तरफ भारतीय टीम के समर्थन का माहौल है। अब सभी की नजरें मैदान पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
मुकाबला बढ़त बनाने के लिहाज से अहम होगा
दोनों टीमें शनिवार को चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, इसलिए आज का मुकाबला बढ़त बनाने के लिहाज से अहम होगा। मैच का असर शहर के यातायात पर भी पड़ेगा।
ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा
दोपहर 2 बजे से मैच खत्म होने तक स्टेडियम के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा। सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
ये भी पढ़ें: नायरा के बाद जियो-BP का लोगों के लिए झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा
दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में इंदौर का तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त बनाने के लिहाज से अहम है।
भारतीय टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं। मैच के दौरान करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

