Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, जानें टिकट की कीमतें

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, जानें टिकट की कीमतें

रायपुर: नया रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने जा रहा है।  शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को मुकाबले खेले जाएंगे।

तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। वहीं, मैचों के टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को अपनी पसंदीदा टीम को मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा।

अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे

मैच देखने के लिए दर्शकों को अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे। लोअर स्टैंड के स्टैंड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 के टिकट की कीमत 250 रुपए रखी गई है। वहीं, तीनों मैच देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए 499 रुपए का सीरीज टिकट उपलब्ध होगा। इसके अलावा दो टिकटों के कॉम्बो की कीमत 350 रुपए बताई गई है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की समृद्धि की कामना

टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे

दर्शकों को मैच देखने के लिए फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे। टिकट के QR कोड को स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर स्कैन कराने के बाद दर्शकों को एंट्री मिलेगी। एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक कर सकेगा। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

बता दें, स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर ग्राउंड वाटर के उपयोग से जुड़ा NGT प्रकरण भी चर्चा में रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मैच आयोजित करने के लिए न्यायालय से क्लीयरेंस मिल गई है। इसके साथ ही स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है। ग्राउंड वाटर के उपयोग पर निगरानी रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है। इससे स्टेडियम में इस्तेमाल किए जा रहे पानी की मात्रा का पता लगाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन