Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया: लगातार दूसरी बार एशियन...

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया: लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड जीता

नागोया (जापान): भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।

हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: अयूब ने आउट कर उम्र पर किया इशारा, अगले ही पल अभिषेक ने तीन बड़े शॉट लगाकर दिया जवाब

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया

भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का गोल्ड जीत लिया है। उसने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से हराया।

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे ने 13 रन ही दिए। उन्होंने एक विकेट भी झटका।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन