विशाखापत्तनम। भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी यूजर नहीं, बल्कि ग्लोबल AI लीडर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अदाणी ग्रुप ने देश में 100 बिलियन डॉलर (करीब 8.4 लाख करोड़ रुपये) के विशाल निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा इकोनॉमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित हो सकता है।
AI इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक निवेश
यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि भारत के AI फ्यूचर की नींव है। अदाणी ग्रुप एक ऐसा इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जिसमें डेटा सेंटर, हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क, ऊर्जा उत्पादन और वितरण, क्लाउड और AI प्रोसेसिंग। सब कुछ एक ही सिस्टम में जुड़ा होगा। इससे भारत में AI सेवाएं सस्ती, तेज़ और अधिक सुलभ हो सकेंगी।
गूगल के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप
इस मेगा प्रोजेक्ट में अदाणी ग्रुप के साथ टेक दिग्गज गूगल भी शामिल है। जिसमें गूगल करीब 15 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा। विशाखापत्तनम में बनने वाला डेटा सेंटर अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा। यह साझेदारी भारत को ग्लोबल डेटा और क्लाउड हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
जैसे बेंगलुरु IT सेक्टर का केंद्र बना, वैसे ही अब विशाखापत्तनम AI का नया हब बनने जा रहा है। यहां लगभग 1 गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित होगा।यह भारत की कुल मौजूदा डेटा क्षमता के बराबर है। इससे शहर में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और इनोवेशन का बड़ा इकोसिस्टम विकसित होगा।
इस प्रोजेक्ट की खास बात इसका सस्टेनेबल मॉडल है। डेटा सेंटर को चलाने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग किया जाएगा। कम लागत में बिजली उपलब्ध कराने पर फोकस और कार्बन फुटप्रिंट घटाने की रणनीति शामिल है। इससे AI तकनीक न सिर्फ तेज़ बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगी।
रोजगार और डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट
इस निवेश से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। स्टार्टअप और टेक कंपनियों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। साथ ही डिजिटल स्किल्स और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। भारत की डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल टेक पोजिशन दोनों मजबूत होंगी।
इस प्रोजेक्ट का एक अहम पहलू है भारत का डेटा भारत में ही स्टोर और प्रोसेस होगा। इससे डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी बेहतर होगी, देश डिजिटल रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनेगा।
क्यों गेम-चेंजर है ये निवेश?
बता दें यह निवेश भारत कोAI सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।टेक्नोलॉजी में विदेशी निर्भरता कम करेगा। आम लोगों तक AI की पहुंच बढ़ाएगा। अब AI सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर सेक्टरकृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग में बदलाव लाएगा।
अदाणी ग्रुप का यह मेगा निवेश भारत को एक ऐसे मुकाम पर ले जा सकता है, जहां देश न सिर्फ AI का उपयोग करेगा, बल्कि दुनिया को AI का रास्ता दिखाएगा। आने वाले वर्षों में यह पहल भारत की टेक्नोलॉजी पहचान को पूरी तरह बदल सकती है।

