Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का आखिरी वार, क्लीन स्वीप पर नजर

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का आखिरी वार, क्लीन स्वीप पर नजर

हरारे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब टीम इंडिया की कोशिश जिम्बाब्वे को पूरी तरह हराने की होगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ 3 मुकाबले जीत सका है।

ईशान और तिलक वर्मा पर रहेंगी निगाहें

मौजूदा सीरीज में भारत के लिए ईशान किशन सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 116 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का रहा है। दूसरे टी-20 मुकाबले में ईशान ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

वहीं तिलक वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो पारियों में 66 रन बनाए हैं। दूसरे मुकाबले में तिलक ने नाबाद 60 रन की पारी खेली थी और ईशान किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।

हरारे की पिच और मौसम का हाल

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिल सकती है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मौसम की बात करें तो हरारे में आसमान साफ रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप कर पाती है या मेजबान टीम वापसी करने में सफल होती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन