Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएयरपोर्ट रैंकिंग में इंदौर 79वें स्थान पर, पुणे देश में अव्वल

एयरपोर्ट रैंकिंग में इंदौर 79वें स्थान पर, पुणे देश में अव्वल

 इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं की रेटिंग में सुधार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय रैंकिंग में इंदौर एक पायदान नीचे खिसक गया। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2026 की तीसरी तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट को 5 में से 4.90 अंक मिले हैं।

इससे पहले अप्रैल से जून 2026 की दूसरी तिमाही में एयरपोर्ट को 4.88 अंक मिले थे। यानी पिछली तिमाही की तुलना में रेटिंग में 0.02 अंक का सुधार हुआ है। हालांकि, इस सुधार का असर रैंकिंग में बढ़त के रूप में नजर नहीं आया और इंदौर 79वें स्थान पर पहुंच गया।

इंदौर की रेटिंग देश के चुनिंदा 16 एयरपोर्ट की औसत रेटिंग 4.90 के बराबर है। यानी यात्री सुविधाओं के आकलन में इंदौर का प्रदर्शन औसत के अनुरूप रहा, लेकिन दूसरे एयरपोर्ट की रेटिंग में बदलाव के कारण रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ।

पुणे पहले स्थान पर

तीसरी तिमाही की सूची में पुणे एयरपोर्ट 4.98 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। चेन्नई और पटना को 4.94-4.94 अंक मिले। कालीकट और वाराणसी की रेटिंग 4.93 रही।

चेन्नई की रेटिंग दूसरी तिमाही के 4.85 से बढ़कर 4.94 हो गई। उसकी रैंकिंग भी 87 से सुधरकर 66 पर पहुंच गई। कालीकट की रेटिंग 4.82 से बढ़कर 4.93 हुई और रैंक 90 से सुधरकर 69 हो गई। दूसरी ओर, रायपुर की रेटिंग 4.93 से घटकर 4.90 रह गई। उसकी रैंकिंग 66 से फिसलकर 78 पर आ गई।

विश्व औसत से बेहतर इंदौर की रेटिंग

सर्वे के अनुसार, विश्व औसत ASQ रेटिंग दूसरी तिमाही के 4.38 से घटकर तीसरी तिमाही में 4.36 रह गई। इसके मुकाबले इंदौर की 4.90 रेटिंग काफी बेहतर है। देश के 16 चुनिंदा एयरपोर्ट की औसत रेटिंग भी 4.88 से बढ़कर 4.90 हो गई।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; निफ्टी 100 अंक नीचे

रैंकिंग में सुधार की गुंजाइश

रिपोर्ट में एयरपोर्ट की उत्कृष्ट रेटिंग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का लक्ष्य 5 में से 4.68 अंक निर्धारित बताया गया है। इंदौर की 4.90 रेटिंग इस लक्ष्य से 0.22 अंक अधिक है। यानी रेटिंग के लिहाज से एयरपोर्ट निर्धारित लक्ष्य से आगे है, हालांकि रैंकिंग में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन