नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में आतंकी घटनाओं की साजिश करने के आरोप में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह नागरिक यूक्रेन के हैं, तो एक यूएस का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तीन के विरुद्ध गंभीर खुलासे हुए हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार जांच में पेट्रो हुरबा, स्लिविएक तारास और इवान सुकमानोव्स्की नामक ये तीन नागरिक दिसंबर 2025 में संयुक्त अरब अमीरात से भारत आए थे। इसके पश्चात ये मिजोरम के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार के चिन राज्य पहुंचे, जहां इनके आतंकी प्रशिक्षण गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है।
युद्ध का अनुभव रखने वाले इन संदिग्धों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय पकड़ा गया, जब वे मलेशिया भागने की फिराक में थे। इनके विरुद्ध विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहन पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए इन संदिग्द्धों से कई राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच ऐजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रहीं हैं कि कहीं इन अरोपियों का संबंध किसी स्थानीय गिरोह या व्यक्ति से संबंध तो नहीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा, सात विदेशी नागरिक गिरफ्तार


