आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7ः30 बजे शुरू होगा ।
इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और छोटे मैदान के कारण चौके-छक्के अधिक देखने को मिलते हैं। हालांकि गेंदबाजों को यहां सीमित मदद मिलती है।
आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद को हल्की बढ़त हासिल है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के दौरान वर्षा की आशंका कम है। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।
आईपीएल 2026 का आगाजः बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मुकाबला आज


