चेन्नई | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए, जिसे PBKS ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
CSK की पारी: आयुष और दूबे का दमखम
CSK की शुरुआत धीमी रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर आउट हुए। आयुष माहात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली। सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। शिवम दूबे 45 रन पर नाबाद रहे।
PBKS की पारी: प्रियांश और श्रेयस की तूफानी पारी
PBKS ने लक्ष्य का पीछा आक्रामक अंदाज में शुरू किया। ओपनर प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों पर 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन की कप्तानी पारी खेली, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। कूपर कॉनेली ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने जीत के लिए आखिरी चौका जड़ा।
प्लेयर ऑफ द मैच
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन की कप्तानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया

