Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIPL 2026: पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर, श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा...

IPL 2026: पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर, श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग; इंस्टाग्राम पर दी सफाई

मुबंई। IPL 2026 में Punjab Kings के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। विवाद की वजह उनका एक पुराना वायरल वीडियो बना, जिसमें वह पंजाब किंग्स और Kolkata Knight Riders के बीच बारिश से प्रभावित मैच में मिले एक अंक को मजाकिया अंदाज में सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। प्लेऑफ में टीम के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी वीडियो को फिर से वायरल कर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

श्रेष्ठा अय्यर का इंस्टाग्राम बयान

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए लिखा, ‘उस वीडियो का मकसद सिर्फ हल्का-फुल्का मजाक था, किसी खिलाड़ी या टीम को नीचा दिखाना नहीं था। लोगों ने उस रील को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर गलत तरीके से पेश किया।’

क्या था विवाद?

विवादित वीडियो KKR बनाम पंजाब किंग्स के उस मैच का है जिसमें बारिश के कारण खेल ज्यादा नहीं हो सका था। पंजाब को उस मैच से एक अंक हासिल हुआ था। श्रेष्ठा के सेलिब्रेशन वाले क्लिप को उस समय हल्के-फुल्के बन्टर के रूप में देखा गया था, लेकिन प्लेऑफ एलिमिनेशन के बाद इसे नई संदर्भ में वायरल किया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन